3 हजार 382 प्रकरणों का किया निस्तारण
अजमेर | राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत बुधवार को 3382 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन स्तर पर एक प्रकरण निस्तारित किया गया। उपखंड अधिकारी स्तर पर 239 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
गुरुवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत 17 मई को जिले में विभिन्न स्थानों पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि आज अजमेर के गगवाना में, ब्यावर के राजियावास में तथा किशनगढ़ के दादिया में शिविर होंगे।