पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निशुल्क चिकित्सा शिविर 20 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| श्री राधेकृष्णा सेवा संस्थान द्वारा 20 मई दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक निशुल्क मेडिकल परामर्श व जांच शिविर का आयोजन बाबा रामदेव मंदिर कंजर बस्ती रामगंज पर किया जाएगा। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बीएमआई, एबीआई ,हड्डियों व जोड़ों की बीमारी, स्लिप डिस्क, हाथ पैरों के सुन्नपन, गठिया, लकवा, घुटने एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण से संबंधित व्यायाम, मस्तिष्क विकार आदि बीमारियों का परामर्श दिया जाएगा। शिविर में डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. राकेश सिवासिया, डॉ. अदिति भटनागर सेवाएं देंगे। शिविर प्रभारी दिनेश के शर्मा ने बताया की मरीजों दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक पंजीयन कर 4 बजे से 6 बजे तक जांच कर परामर्श दिया जाएगा।

निशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को

अजमेर| भारतीय रेडक्रास समिति , सीनियर सिटीजंस सोसायटी ग्रुप -3, सिविल लाइन्स, एवं नीलकंठ निसंतानता चिकित्सालय, उदयपुर द्वारा 20 मई सुबह 7से दोपहर 12 बजे तक चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर रेडक्रास सभा भवन मे आयोजित किया जाएगा। जिसमें सुबह 7 से 10 बजे तक ब्लड शुगर व डायबिटीज की अन्य जांचें तथा 9 से 10 तक नेत्र रोग जांच तथा 10 से 12 बजे तक अन्य विशेषज्ञों द्वारा ह्रदय, अस्थि, कैंसर, निसंतानता, मोटापा, बालकों का असंतुलित विकास, दांत, अन्य सभी रोगों की निशुल्क जांच व परामर्श तथा उपलब्ध दवाइयों का वितरण किया जाएगा । रोगी अपनी पुरानी जांच व उपचार के सभी कागज साथ लाएं तथा खाली पेट आएं ।

खबरें और भी हैं...