उर्स में सेवाएं देने वालों का सम्मान
अजमेर|दरगाह ख्वाजा साहब के महफिल खाना में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंजुमन सैयदजादगान के सदस्य सैयद मुनव्वर चिश्ती की सदारत में हुए इस आयोजन में गरीब नवाज के उर्स में सेवाएं देने वाले विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों काे शॉल ओढ़ा कर, दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया। समारोह में अंजुमन के संयुक्त सचिव सैयद मुसब्बिर हुसैन चिश्ती, सदस्य सैयद आले बदर चिश्ती, सदस्य सैयद हाजी तौकीर चिश्ती, पूर्व सचिव सैयद महमूद उल हसन चिश्ती समेत विभिन्न खुद्दाम ने दस्तारबंदी की। संचालन शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, रईस खान और हाजी का चांद खान ने किया। इस मौके पर भारत समाज र| से सम्मानित पीर सैयद फख्र काजमी, मीडियाकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव आरिफ हुसैन, हाजी चांद खान, मौरूसी अमले के सदर हाजी मोहम्मद शब्बीर खान, काजी मुनव्वर अली, दरगाह थाना सीआई मानवेंद्र सिंह, दरगाह बाजार व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोधा टेकचंदानी, सामाजिक कार्यकर्ता रफीक कादरी, बसंत सेठी, डॉ. सुहैल चिश्ती एसएम अकबर, सैयद मजाहिर हुसैन चिश्ती, सैयद महफूज चिश्ती, सैयद रागिब चिश्ती, मोहम्मद अजीम,डॉ. असगर गिरीश भाई लालवानी समेत विभिन्न गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।