पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

250 मुस्लिम परिवारों को रमजान किट वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|खानपुरा में आयोजित एक समारोह में 250 मुस्लिम परिवारों को रमजान किट वितरित किए गए। यह आयोजन करीब बाबा की ओर से किया गया। रमजान किट में आटा, तेल, चावल, शक्कर, सभी प्रकार की दाल, चाय पत्ती, मसाले, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, पिंड खजूर आदि भेंट किया गया है। करीम बाबा ने बताया कि ये किट जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए गए हैं। जो लोग रोजे रखते हैं, उनको यह सामग्री भेंट की गई है। करीब बाबा की ओर से पिछले लंबे समय से ऐसे किट वितरित किए जा रहे हैं। समाज सेवी फरजाना ने बताया कि रमजान के शुरू होने से चांद रात के दिन यानी एक दिन पहले सभी को किट दिया जाता हैं ताकि रमजान में किसी को कोई परेशानी नहीं आए।

खबरें और भी हैं...