निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
अजमेर| सिन्धु धारा संगीत समिति की ओर से नगीना बाग स्थित सिन्धु धारा संगीत समिति के कार्यालय में ग्रीष्मकालीन सिंधी भाषी छात्राओं और महिलाओं के लिए निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स का उद्घाटन बुधवार सुबह गोपाल शाहनी, महेश हिंगोरानी और रश्मि हिंगोरानी ने किया। प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि प्रशिक्षण में सुबह 10 से 12 बजे तक ब्यूटी पार्लर का कोर्स और दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अनिता दरियानी के द्वारा डांस सिखाया जाएगा।