कोठारी अध्यक्ष सेठी उपाध्यक्ष बने
अजमेर| श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी नानक जैन श्रावक संघ की साधारण सभा गुरु हगामी लाल जैन छात्रावास पुष्कर में हुई जिसमें कार्यकारिणी का खुले अधिवेशन में निर्वाचन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष मोहनलाल सेठी, मंत्री संजय सकलेचा, सहमंत्री गणपत चपलोत, कोषाध्यक्ष केवलचंद भंसाली चुने गए। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।