शिविर में बालिकाओं को दे रहे प्रशिक्षण
अजमेर|राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय द्वारा मंडल स्तरीय ग्रीष्मकालीन अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 मई से 18 जून 2018 तक राजकीय केबाउमा विद्यालय पुरानी मंडी में किया जा रहा है। शिविर संचालिका अनिता तिवारी सी.ओ. (गाइड) ने बताया की शिविर में बालिकाओं व महिलाओं के लिए विशेष रूप से सिलाई, पेंटिंग, सॅाफ्ट टॉयज कुकिंग, ब्यूटीशियन, डांस, पेपर मेसिंग के अलावा आचार, मुरब्बा, जैम, जैली, वेस्ट मेटिरियल से उपयोगी सामग्री बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे संम्भागियों के लिए विभिन्न दिवसों पर पोस्टर, भाषण, निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता तथा डांस, मेहंदी, सिलाई, कुकिंग, ब्यूटीशियन में जो अच्छा कार्य करने वाले संभागियों को विषय वार प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।