सिन्धी आइडल (गायन) प्रतियोगिता प्रथम चरण 19 को
अजमेर| राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा सिन्धी भाषा व संगीत को बढ़ावा देने के लिये राज्य स्तरीय सिन्धी आइडल (गायन) प्रतियोगिता 2018 के प्रथम चरण का आगाज 19 मई से अजमेर में हो रहा है। अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने बताया कि राज्य के नवोदित सिन्धी गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। जिसका प्रथम चरण में अजमेर में 19 मई को में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि फाइनल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार में 21 हजार एवं तृतीय में 11 हजार की नकद इनामी राशि के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।