महिला महासमिति ने समर कैम्प में दी सेवा
अजमेर | अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा 16 मई से 25 मई तक आयोजित समर कैम्प के शुभारंभ पर बुधवार को दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की गोधा गवाड़ी इकाई द्वारा सभी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए युवा संभाग अध्यक्ष मधु अतुल पाटनी के सौजन्य से मिठाई व खाद्य सामग्री भेंट की गई। अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर सभी समिति सदस्याओं ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया । इससे पूर्व महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने समिति सदस्याओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया
इस अवसर पर गोधा गवाड़ी इकाई की अध्यक्ष ज्योति अमित वेद, उपाध्यक्ष संतोष विनोद बाकलीवाल, पूर्व अध्यक्ष पिंकी बड़जात्या, समिति की महिला संभाग अध्यक्ष शिखा बिलाला, युवा संभाग अध्यक्ष मधु अतुल पाटनी मौजूद रहे।