बूथ पर मजबूती से चुनाव जीतने की गारंटी
अजमेर| शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना है तो सारा फोकस बूथ को सशक्त बनाने पर करना होगा। जैन स्थानीय इंडोर स्टेडियम में अजमेर दक्षिण ब्लॉक ब की कार्यकारिणी एवं वार्ड अध्यक्षों व पार्षदों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। बैठक में पीसीसी सदस्य हेमंत भाटी आदि मौजूद थे।