अजमेर | स्वास्थ्य संकुल अजमेर से टाेंक पीएचएस में तबादले के बाद से अदालत की शरण में गए डॉ. लाल थदानी को गुरुवार को राहत मिल गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव पारसचंद जैन ने राज्यपाल के आदेश से एक आदेश जारी कर थदानी को पूर्व पदस्थापन स्थान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) के पद पर कार्य ग्रहण करने की अनुमति दे दी। डॉ. थदानी ने शुक्रवार को अजमेर स्वास्थ्य संकुल में पदभार ग्रहण कर लिया।