अजमेर|राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अजमेर यात्रा के दौरान शहर की सड़कों से हटाए गए स्पीड ब्रेकर को लेकर आरपीएससी के दयाकर शर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान स्पीड ब्रेकर हटाए गए थे। आरपीएससी में रोजाना सैकड़ों कार्मिकों और अभ्यर्थियों का आना जाना लगा रहता है। जयपुर रोड व्यस्ततम भी है। इसलिए दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है।