अजमेर | सरकारी दीवारों पर प्रचार संबंधी विज्ञापन और पोस्टर चिपकाकर शहर के सौंदर्य को बिगाड़ने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को निगम प्रशासन ने एक और इंस्टीट्यूट को सीज किया है। इंस्टीट्यूट संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।
नगर निगम के आयुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि गत दिनों तीन इंस्टीट्यूट संचालकों को शहर की सरकारी दीवारों, खंभों सहित अन्य संपत्तियों पर पम्पलेट्स और पोस्टर चिपकाकर शहर का सौंदर्य बिगाड़ने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसमें सभी संचालकों को तुरंत पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही निगम प्रशासन ने खुद के स्तर पर भी हटवाए थे। शुक्रवार को जांच के दौरान सामने आया कि सावित्री चौराहे पर शिव मंदिर के पास स्थित कौमुद्री क्लासेज नाम से चल रहे इंस्टीट्यूट ने निर्देशों की पालना नहीं की है और उसके पोस्टर विभिन्न सरकारी सरकारी संपत्तियों पर लगे हुए हैं। आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने इसे गंभीरता से लिया एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त संस्थान को शुक्रवार को ही सीज किया जाए। इस पर उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी पवन मीणा, कनिष्ठ अभियंता राजेश मीणा, राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण बोहरा एवं निगम की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कोचिंग को सीज किया गया। उक्त कोचिंग संस्थान के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
सीज की कार्यवाही करते निगमकर्मी।