अजमेर | शंकर नगर, गुर्जर धरती निवासी भूपेंद्र राणावत का पुत्र जतिन राणावत उम्र 20 वर्ष पिछले 4 महीनों से घर से लापता है। वह बिना बताए घर से निकल गया है। परिजनों ने उसकी काफी जगह पर खोजबीन की रिश्तेदारों के घरों पर जाकर भी जानकारी मांगी परन्तु उसका अभी तक कोई पता नहीं लगा है।