पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • नाबालिग से दुराचार, एक युवक व दो किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

नाबालिग से दुराचार, एक युवक व दो किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | तोपदड़ा अम्बाबाड़ी इलाके की तेरह वर्षीय एक बालिका के साथ गुरुवार रात रेलवे क्वार्टर में दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात पीड़िता को पुलिस ने मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। इस मामले में एक युवक व दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अम्बाबाड़ी निवासी लड़की के परिजनों ने गुरुवार देर रात अलवर गेट थाने पर लड़की के अपहरण होने की आशंका के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह मय दल के लड़की की तलाश में जुटे रहे। बाद में लड़की मेयो कालेज के निकट स्कूटी पर मिल गई। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने दो किशोर और एक रेलवे क्वार्टर निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

अजमेर | अजयसर गांव में कैंसर पीड़ित एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में चार फीट लंबे सांप की वजह से चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नाथी प|ी भंवर सिंह रावत बीमारी से तनाव में थी। वह गुरुवार देर रात मौका पाकर घर निकल गई और घर के पास कुएं में कूदकर जान दे दी।

विदेशी जायरीन ने दम तोड़ा

अजमेर | दरगाह जियारत को आई बांग्लादेशी नागरिक महिला रोहन अख्तर की अस्पताल में मौत हो गई। गंज पुलिस ने बांग्लादेश दूतावास को मामले की सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया।

खबरें और भी हैं...