पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 15 जून से पूर्व नर्सेज का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

15 जून से पूर्व नर्सेज का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतरमल सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री सहित विभागांतर्गत आला अफसरों को पत्र भेजकर आगाह किया है कि आयुर्वेद नर्सिंग कौंसिल में 15 जून से पूर्व प्रदेश के आयुष नर्सेज का रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया गया आयुष नर्सेज महासंघ के बैनर तले प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सैनी ने बताया कि 11 अप्रेल 2018 को शासन सचिवालय जयपुर में अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के साथ मंत्रिमंडलीय उपसमिति की संपन्न हुई वार्ता के दौरान प्रदेश के कार्यरत एवं बेरोजगार आयुष नर्सेज का राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग कौंसिल में रजिस्ट्रेशन एक माह में शुरू करवाने का निर्णय हुआ था लेकिन कौंसिल के गठन के छः वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी विभाग नर्सेज के रजिस्ट्रेशन शुरू करवाने में विफल रहा है जिसको लेकर प्रदेश के करीब 15 हजार नर्सेज में भारी आक्रोश बना हुआ है।

सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा ब्रिज प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्सेज एंड आयुर्वेद प्रैक्टिशनर्स में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में आयुष नर्सेज दो से आठ साल तक सेवारत रहे हैं जो कि ब्रिज कोर्स की मुख्य पात्रता है। प्रदेश के अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों में भी आयुष नर्सेज की नई भर्तियां की जा रही है जिसमें काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की बाध्यता के कारण आयुष नर्सेज आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं।

सैनी के अनुसार नर्सिंग काउंसिल के गठन से लेकर अब तक के छः वर्ष के कार्यकाल के दौरान नर्सेज का रजिस्ट्रेशन नहीं होना अपने आप में विभाग व सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान बयां कर रहा है, जो कि 6 साल से केवल कौंसिल में कार्यरत अधिकारी व स्टाफ को तनख्वाह देने का काम कर रही है!

खबरें और भी हैं...