अजमेर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉक्टर रघु शर्मा ने कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से लोकतंत्र की हत्या किए जाने का विरोध करते हुए संपूर्ण घटनाक्रम को शर्मनाक बताया। डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है, वह न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि जनादेश का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि अब ये स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की प्राथमिकता सत्ता में बने रहना है, जिसके लिए देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं डरते हैं। अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, सरवाड़ पंचायत समिति के सदस्य शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिवकुमार बंसल, युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कर्नाटक में प्रायोजित घटना को शर्मनाक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन बताया है।