पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजमेर मंडल ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को क्षेत्रीय स्तर पर वर्ष 2017-18 के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पोस्टमास्टर जनरल अजमेर रामभरोसा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एक जीडीएस पोस्टमैन, 38 शाखा डाकपाल, 2 डाक अधिदर्शक, 34 उपडाकपाल, डाकपाल व डाक सहायक, 6 उपमंडलीय निरीक्षक, 6 मंडलाधीक्षक एवं 1 अभिकर्ता डाक जीवन बीमा को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मंडलीय स्तर पर वित्तीय वर्ष 2017-2018 में उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 13 ट्राफियां दी गई, जिनमें अजमेर मंडल का दबदबा बना रहा।

इन मंडलों ने मारी बाजी | सर्वाधिक बचत खाता खोलने के लिए अजमेर डाक मंडल प्रथम व भीलवाड़ा डाक मंडल द्वितीय रहे। सर्वाधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोलने में डूंगरपुर डाक मंडल प्रथम व चित्तौड़गढ़ दूसरे स्थान पर रहा। अटल पेंशन योजना मे सर्वाधिक नामांकन में अजमेर, डाक जीवन बीमा कवरेज में अजमेर, ग्रामीण डाक जीवन बीमा कवरेज में भीलवाड़ा, डाक व्यवसाय विकास राजस्व में डूंगरपुर, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नामांकन में अजमेर, जीवन ज्योति बीमा योजना नामांकन में अजमेर व ब्यावर डाक मंडल, बचत खातों मे आधार एवं मोबाइल सीडिंग के लिए अजमेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...