अजमेर | शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंकुर त्यागी ने बताया कि अजमेर जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप में शहर व जिले भर की बिगड़ी पेयजल व बिजली व्यवस्था से लोगों को राहत दिलाने के लिए सांसद डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में शहर व देहात के कांग्रेसजन 21 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। कांग्रेस का आरोप है कि बिगड़ती पेयजल व्यवस्था के लिए सांसद शर्मा पूर्व में भी जिला प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं।