अजयमेरू प्रैस क्लब मानद सदस्यता प्रदान करेगा
सिटी रिपोर्टर | अजमेर
अजयमेरू प्रैस क्लब द्वारा रविवार को जयपुर रोड पावर हाउस के पास होटल क्रॉस लेन में सुबह 11 बजे मीट द प्रैस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें अजमेर के सांसद डॉ. रघु शर्मा पत्रकारों के सवालों के जवाब देंगे। सांसद बनने के बाद डॉ. शर्मा पहली बार किसी मीट द प्रैस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
क्लब के महासचिव विनीत लोहिया के मुताबिक इस अवसर पर डॉ. रघु शर्मा को क्लब की मानद सदस्यता भी प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्यपाल स्व. अंशुमानसिंह, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी, मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित अरुणा राय, प्रख्यात पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जैसी ख्यातनाम शख्सियतें क्लब की मानद सदस्य हैं। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, मेयर धर्मेंद्र गहलोत भी मानद सदस्य हैं। क्लब अध्यक्ष प्रताप सिंह सनकत ने अजमेर के सभी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो आदि से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।