पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • छात्रों के लिए सफेद पैंट व शर्ट, छात्राओं के लिए सफेद या क्रीम कलर का सलवार सूट साड़ी रहेगा ड्रेसकोड

छात्रों के लिए सफेद पैंट व शर्ट, छात्राओं के लिए सफेद या क्रीम कलर का सलवार सूट-साड़ी रहेगा ड्रेसकोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 24 मई को आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से ड्रेस कोड में आने का आग्रह किया गया है। पुरुष विद्यार्थियों को सफेद पेंट व शर्ट मेंं और महिला विद्यार्थियों को सफेद या क्रीम कलर के सलवार सूट व साड़ी सजेस्ट किए गए हैं। इस संबंध मेंं बोर्ड ने विद्यार्थियोंं को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स को भेजे पत्र में लिखा गया है कि 24 मई 2018 गुरुवार को प्रातः 11.00 बजे बोर्ड का दीक्षांत समारोह राजीव गांधी सभागार, बोर्ड कार्यालय अजमेर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें बोर्ड की वर्ष 2016-17 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं में वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पदक प्रदान किये जायेंगे। बोर्ड ने संबंधित विद्यार्थी से कहा कि उसने जिस परीक्षा में वरीयता प्राप्त की है। उस परीक्षा का बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रमाणित फोटो प्रति एवं अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ में अवश्य लाएं तथा पंजीयन के समय प्रस्तुत करें। समारोह स्थल पर 24 मई 2018 को पूर्वाह्न 9.30 बजे तक पंजीयन अनिवार्यतः करवा लेने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा भेजे गये पत्र को भी साथ लाने के लिए निर्देशित किया गया है।

दीक्षांत समारोह

समारोह 24 को, 29 विद्यार्थी होंगे पदकों से सम्मानित, बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स को भेजे गए पत्र, दिए दिशा निर्देश

परीक्षार्थी की अनुपस्थिति पर अभिभावकों को पदक नहीं

ड्रेस कोड

बोर्ड ने पत्र में लिखा है कि जहां तक संभव हो समारोह में विद्यार्थी सफेद पोशाक (पुरुष-सफेद पेंट.-सफेद शर्ट और महिलाएं सफेद/क्रीम सलवार सूट अथवा साड़ी) में आये तो समारोह की गरिमा बढ़ेगी।

500 रुपए भुगतान करेगा बोर्ड

बोर्ड यह भी स्पष्ट किया है कि इस पदक को प्राप्त करने के लिये विद्यार्थी स्वयं एवं उसके साथ केवल एक अभिभावक द्वारा की गई यात्रा के लिए बोर्ड की ओर से शयन श्रेणी का रेल किराया अथवा बस का वास्तविक किराया देय होगा। ठहरने एवं विविध व्यय के लिए विद्यार्थी को कुल रुपये 500 का भुगतान किया जायेगा। पदक केवल संबंधित परीक्षार्थी को ही प्रदान किया जायेगा। परीक्षार्थी की अनुपस्थिति में उसके अभिभावकों को यह पदक प्रदान नहीं दिए जायेंगे। जो परीक्षार्थी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होंगे, उनके पदक प्रमाण पत्र बोर्ड के पास उपलब्ध उनके स्थायी निवास पते पर रजिस्टर्ड डाक से भिजवा दिये जायेंगे।

कुल 273 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे पदक

बोर्ड के 24 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 273 विद्यार्थियों को पदक से नवाजा जाएगा। इस साल के 29 विद्यार्थियों के साथ ही वर्ष 2015 व 2016 के मेरिट में आए विद्यार्थियों को भी इसमें पदक से नवाजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...