विवाहिता से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
अजमेर | गेगल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपित ग्राम कायड निवासी पप्पू गुर्जर को गेगल थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित पप्पू गुर्जर इलाके की एक विवाहिता को अगवा करके पुष्कर ले गया था जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था। आरोपित पप्पू गुर्जर का पुलिस ने शनिवार को मेडिकल मुआयना कराया है।