मुहामी |ग्रामीण क्षेत्राें में लंबे अर्से से सड़काें का निर्माण नहीं हाेने से सड़कें गड्ढों में तब्दील हाे चुकी हैं। क्षतिग्रस्त सड़काें पर वाहन ताे क्या पैदल चलना भी दुश्वार हाे गया है। कुछ एेसे ही हालात पालरा गांव की सादा की डांग ढाणी की सड़क का है। ग्रामीणाें ने बताया कि पालरा व बीर गांव के बीच स्थित सादा की डांग में सरकार व प्रशासन की उपेक्षा के चलते जनसमस्याअाें का अंबार है। पालरा सादा की डांग निवासी देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पूरी गड्ढों में तब्दील हाे चुकी है। ग्रामीणाें ने कर्इ बार सड़क के नवीनीकरण की मांग काे लेकर विधायक, पंचायत समिति व उपखण्ड अधिकारी काे ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन ग्रामीणाें की मांग पर काेर्इ सुनवार्इ नहीं की जा रही हैं।
बस सेवा भी नहीं | ग्रामीणाें ने बताया कि गांव में परिवहन साधन के काेर्इ इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणाें काे अजमेर व नसीराबाद जाने के लिए निजी वाहनाें में सफर करना पड़ता हैं।
...ताे हाेगा चुनावाें का बहिष्कार | पालरा गांव के सादा की डांग के ग्रामीणाें ने चेतावनी दी कि समस्याअाें पर ध्यान नहीं दिया जाएगा विस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।