पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • व्यापारी की दुकान से छह लाख रुपए से भरी तिजोरी पार, इधर स्टोर से माल साफ

व्यापारी की दुकान से छह लाख रुपए से भरी तिजोरी पार, इधर स्टोर से माल साफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शातिर चोरों ने शुक्रवार रात ब्यावर रोड सब्जी मंडी में व्यापारी की दुकान से नोटों से भरी तिजोरी गायब कर दी। आरोपी दुकान के बाहर खड़ी कार में तिजोरी डाल कर ले गए। कार सराधना के निकट लावारिस हालत में मिली है, लेकिन तिजोरी नहीं मिली। तिजोरी में कारोबार की राशि करीब छह लाख रुपए थे। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसी तरह शातिर चोरों ने बीके कौल नगर में डिपार्टमेंट स्टोर का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रूपए का माल साफ कर दिया।

चाबी से ताला खोलकर दुकान के कर्मचारी की कार में ले गए तिजोरी

जानकारी के अनुसार ब्यावर रोड स्थित कृषि उपज सब्जी मंडी में दुकान नंबर 29 में शुक्रवार रात शातिर चोरों ने वारदात की है। दुकान संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात आलू प्याज के ट्रक की सप्लाई को दुकान पर उतारा गया था। कारोबार की राशि करीब छह लाख तिजोरी में रख कर रोजाना की तरह दुकान में ताला लगा कर घर गया था। दुकान सुबह जल्दी खुलती है, इसलिए चाबी बाहर बिजली के मीटर बाक्स में रखते हैं। शातिर चोरों ने मीटर बॉक्स में रखी चाबी से दुकान का शटर खोलकर तिजोरी बाहर निकाल ली और दुकान के बाहर खड़ी कर्मचारी की कार में तिजोरी डालकर ले गए। रामगंज थाना पुलिस ने दुकान का जांच की और पड़ोसी दुकानदारों से पूछताछ की। शनिवार शाम वारदात में प्रयुुक्त कर्मचारी की कार सराधना हाईवे पर लावारिस अवस्था में मिली, लेकिन कार के अंदर तिजोरी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वारदात में दुकान के परिचित का हाथ है। आरोपी को पता था कि दुकान मालिक दुकान की चाबी मीटर बाक्स में रखकर जाता है।

करीब डेढ़ लाख से अधिक का सामान चोरी

शातिर चोरों नेक क्रिश्चियनगंज पुलिस थाना क्षेत्र स्थित बी के कोल नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर को निशाना बनाया। चोर यहां से करीब डेढ़ लाख रूपए से अधिक कीमत का माल चुरा कर ले गए। दुकान मालिक नरेंद्र हरवानी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए थे, रोजमर्रा की तरह सुबह आकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे पडे़ थे और भीतर दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के गल्ले से नगदी और दुकान से कीमती खाद्य सामग्री गायब थी। इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...