पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बालिका से दुराचार का आरोपी पकड़ा, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

बालिका से दुराचार का आरोपी पकड़ा, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा को अगवाकर डीआरएम कार्यालय के समीप ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के सहयोगी दो बाल अपचारियों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच अधिकारी शंकर सिंह ने बताया कि पाल बिसला, तोपदडा में रेलवे क्वार्टर निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आरोपित सौरभ को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, आरोपित के खिलाफ पीड़ित किशोरी के पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री रात को घर से स्कूटी पर घूमने निकली थी तथा रास्ते में उसे सौरभ मिला और उसने बहला-फुसला कर बेटी को अगवा कर लिया। आरोपी उसे जबरन डीआरएम कार्यालय के पीछे एक आउट हाउस में ले गया तथा उसके साथ दुराचार किया। उक्त मामले में सौरभ परिहार के खिलाफ भादंसं तथा पोस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि बलात्कार का आरोपित सौरभ अपने घर में छिपा हुआ है, दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित सौरभ को शनिवार सुबह जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी से उस आउट हाउस की तस्दीक कराई गई, जहां वह घटना वाली रात को अगवा करके किशोरी को ले गया था और वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात में आरोपी के सहयोगी रहे दो बालकों को भी जांच के घेरे में लिया है।

खबरें और भी हैं...