पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी, सरोवर का दुग्धाभिषेक

कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी, सरोवर का दुग्धाभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में भाजपा की सरकार तीन दिन में ही गिर जाने कांग्रेस में जश्न का माहौल है। कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की, पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक किया। सांसद डॉ. रघु शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार के गिरने को लोकतंत्र की जीत बताया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से लोकतंत्र की हत्या कर बनाई गई असंवैधानिक सरकार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा बिना बहुमत साबित किए इस्तीफा देना लोकतंत्र की जीत है। भाजपा भ्रष्ट आचरण से सरकार बनाने की कोशिश कर रही थी, उनके मंसूबे नाकाम हुए और लोकतंत्र का गला घोंटने वालों को सबक मिला।

उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की प्राथमिकता सत्ता में बने रहना है, जिसके लिए देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं डरते हैं। सांसद शर्मा ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर खुशी का इजहार किया है। अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, सरवाड़ पंचायत समिति के सदस्य शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिवकुमार बंसल, युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव अतीक तंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शर्मा ने भाजपा की कर्नाटक सरकार के गिरने को लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया है। पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि कांग्रेस के रणनीतिकार अशोक गहलोत एवं गुलाम नबी आजाद की सावचेती व जागरूकता से कर्नाटक का जनादेश हाईजेक होने से बच गया।

कर्नाटक में भाजपा की हार, लोकतांत्रिक मर्यादाओं की जीत : कांग्रेस

शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि बीएस येद्दियुरप्पा के इस्तीफे की घोषणा करते ही अजमेर शहर जिला कांग्रेस ने अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में बाबू मोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी की, ढोल धमाकों के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मार्टिंडल ब्रिज तक पहुंचे और वहां से वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और मुबारकबाद दी। कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कर्नाटक में यह सत्य की जीत, लोकतंत्र की जीत, कानून की जीत है। इससे यह साबित हो गया कि संवैधानिक मूल्यों का मजाक उड़ाकर व बगैर बहुमत के ही भाजपा को मौका दिया गया था। यह जोड़-तोड़ की राजनीति के अंत की शुरुआत है। राज्यपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बहुमत के गठबंधन को न बुलाकर जो असंवैधानिक कार्य करके संवैधानिक मर्यादाओं का पतन किया था, उसे सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर जो आदेश दिया, उससे देश की न्यायिक प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पीसीसी सदस्य दीपक हासानी, कुलदीप कपूर, विष्णु माथुर, श्याम प्रजापति, विपिन बैसिल, मुजफ्फर भारती, अंकुर त्यागी, सोनल मौर्य, मनीष सैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

केसरगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते कांग्रेसी।

सेवादल ने की मदारगेट पर आतिशबाजी

कर्नाटक में बीएस येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से मदारगेट चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल और कैलाश झालीवाल के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हेमंत भाटी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप यादव, विजय नागौरा, शिव कुमार बंसल, द्रोपदी कोली, राजेंद्र वर्मा, चंदन सिंह, सहित कई कांग्रेसजन व सेवादल पदाधिकारी उपस्थित थे।

युवा कांग्रेस ने भी मनाया जश्न | भारतीय युवा कांग्रेस ने राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। प्रदेश महासचिव सुनील लारा ने बताया कि कर्नाटक में शनिवार को जो हुआ, वो लोकतंत्र की जीत है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सरोवर का दुग्धाभिषेक किया

कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीएस गठबंधन की जीत पर पुष्कर के कांग्रेसियों में खुशी की लहर छा गई। नगर कांग्रेस कमेटी व सेवादल की ओर से पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक कर कर्नाटक में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, अजमेर देहात जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से अंबेडकर सर्किल पर आतिशबाजी की गई। दुग्धाभिषेक करने वालों में मुख्य रूप से सेवादल के मुख्य संगठक सुरेश पाराशर, चेतन स्वरूप, मुरलीधर, फूलचंद आदाली, गौरव, युवा इंकाध्यक्ष गौरी शंकर पाराशर, आशीष पाराशर, बेणीगोपाल मंत्री, शरद वैष्णव, राधेश्याम नागौरा, अमर चंद सैन आदि कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं, एससी विभाग के जिला उपाध्यक्ष गोपाल तिलानिया व नगर अध्यक्ष हनुमान खोरवाल के नेतृत्व में महेंद्र, सुरेंद्र, टीकम, सोनू, बंटी, सुरेश, पवन, संजय, जीतू आदि कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।

खबरें और भी हैं...