अजमेर | अजमेर शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जलापूर्ति का समय निश्चित कर निर्धारित समय पर ही जलापूर्ति की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर आरती डोगरा के निर्देशानुसार शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया गया है। अब शहर में सुबह 5.30 बजे से रात 9.30 बजे के मध्य ही जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। शहर के समस्त जोन में इस दौरान ही पानी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इस समय की कड़ाई से पालना की जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए इस समय पर ही पानी खोला जाएगा। रात 9.30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक का समय जल भंडारण के लिए निर्धारित किया गया है। पर्याप्त मात्रा में पेयजल का भंडार होने से अंतिम छोर तक पूरे प्रेशर के साथ पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित हो सकेगा।
नगर उपखंड प्रथम केसरगंज : सुबह इन क्षेत्रों में मयाणी हॉस्पिटल रोड 6 से 7, आशागंज 7-8, फरीदाबाद कॉलोनी 6-7, पृथ्वीराज नगर 7-8, अंदरकोट 5.30 से 6.30, खादिम मोहल्ला 6.30-7.30, शोरगरान मोहल्ला 7.30-8.30, पड़ाव 9-10, बागड़ी बस्ती 9-10, प्रशांत मोहल्ला 9-10 बजे तक।
यहां शाम को .... मलूसर रोड 6.30-7.30, वाल्मीकि बस्ती 7-8, रेगर मोहल्ला 8-9, महावीर मोहल्ला अंधेरी पुलिया 7.30 से 8.30 बजे तक।
नगर उपखंड द्वितीय नल गोदाम : हाई फस्ट 5.15 से 6.30 बजे तक, हाई थर्ड 6-7, सिविल फर्स्ट 7.35-8.35, सिलावट मौहल्ला 9-10, लौंगिया गली नंबर 2,4 में दोपहर 12 से 1 बजे तक, लौंगिया गली नंबर 9,10, 11 में सुबह 10 से 11, ताराशाह रोड 10-11, हुसैनी लक्ष्मी मोहल्ला सुबह 9.15 से 10.15, वाल्मीकि बस्ती नागफणी में सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक।
नगर उपखंड चतुर्थ वैशालीनगर : मानसरोवर 6 से 7.15, जनता 6-7.15, बलदेव नगर 10-11.15, चौधरी जीवनदीप 8-9, अरावली विहार 9-10.15, साकेत नगर 5-6, पार्श्वनाथ 6.15 से 7.15, यूआईटी 8 से 9.15, पंचशील ए ब्लॉक 6 से 7.15, रातीडांग 8 से 9, अलखनंदा 8 से 9, चौरसियावास 8 से 9.15 बजे तक।
नगर उपखंड तृतीय फॉयसागर : नौसर गांव सुबह 5.15 से 6.30, एचबीयू सी ब्लॉक सुबह 5.15 से 6.30, हरिभाऊ विस्तार शाम 5.30 से 6.30, पसंद नगर शाम 6.30 से 7.30, पत्रकार कॉलोनी महाराणा प्रताप नगर शाम 5.30 से 6.30, संजय नगर, शास्त्री कॉलोनी, लक्ष्मी मोहल्ला में सुबह 5.30 से 6.30, हवामहल, पोस्टमैन, महादेव, संजय नगर में सुबह 5.30 से 6.30, बोराज गांव में सुबह 6.30 से 7.30 , सोनी नगर, माली मोहल्ला, करणी नगर, अर्जुन नगर में सुबह 6.30 से 7.30, ज्ञान विहार, अंबे विहार, भट्टा साइड, आरके पुरम में 5.15 से 6.30, गीता कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी में सुबह 6.30 से 7.45, दयानंद कॉलोनी, पंचोली चौराहा, कृष्णा विहार, मोती विहार में 5.15 से 6.30 बजे तक।
नगर उपखंड पंचम सिविल लाइंस : बैंक कॉलोनी महादेव नगर 6-7.15, कलेक्टर रोड 7.15 से 8.30, सिविल लाइन 8.30 से 9.45, कायस्थ कॉलोनी 9.45 से 11, बसंत कॉलोनी, क्रिश्चियन गंज, रेम्बुल रोड में शाम 7.30 से 8.30 बजे तक, सावित्री रोड प्रताप नगर भाग सी, मस्जिद गली, पीली खान 8 वाल्व चार नंबर, जवाहर स्कूल, भैंरूजी वाल्व क्षेत्र में सुबह 5 से दोपहर 1 बजे के बीच तथा शाम 4 से रात 10.45 बजे के बीच सप्लाई होगी। इसी प्रकार माया मंदिर, घूघरा घाटी, जयपुर रोड, एसपी बंगला, पवनसुत, भोपों का बाड़ा में सुबह 6 से दोपहर 12 तथा शाम 4.15 से रात 10.45 तक, भील बस्ती जॉयलेन, कृष्णा कॉलोनी, माली मोहल्ला, मदार शाह मुस्लिम बस्ती, केंद्रीय विद्यालय, जीआरपीएफ 3 इंच वाल्व क्षेत्र में 11 से 6 बजे के बीच, जम्मू की होटल, सीआरपीएफ 5 इंच वाल्व सुबह 6 से 12.45 और शाम 3.45 से 10 बजे, जनाना टंकी, एमडीएस यूनिवर्सिटी, एआरजी सिटी, जिंक में रात 11 से सुबह 6 बजे तक एवं सीधी सप्लाई आरपीएससी में सीधी सप्लाई रात 11 से 12.45 बजे तक।