पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • रात 11 बजे सप्लाई, कई लोग सो गए सड़कों पर बह गया हजारों लीटर पानी

रात 11 बजे सप्लाई, कई लोग सो गए सड़कों पर बह गया हजारों लीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैशालीनगर के कई इलाकों में रात 11 बजे पानी की सप्लाई दी गई। कई परिवारों के सो जाने के कारण पानी सड़कों पर बहता रहा। ये लोग सुबह उठे तो पता चला कि पानी सप्लाई रात में हुई थी, अब फिर 48 से 72 घंटे तक उन्हें सप्लाई का इंतजार करना पड़ेगा। वैशालीनगर क्षेत्र के रातीडांग ईदगाह रोड, जंभेश्वर नगर, गौरी नगर सहित आसपास के इलाकों की यह स्थिति लंबे समय से चल रही है। यहां पानी सप्लाई का कोई समय निर्धारित नहीं है, कभी 10 बजे तो कभी 11 बजे। हालात ये हैं कि लोग सप्लाई के इंतजार में देर रात तक जागते रहते हैं।

दैनिक भास्कर के जल मित्र हर्ष वर्मा शुक्रवार रात 11 बजे पानी सप्लाई होने पर क्षेत्र में पहुंचे तो देखा कि कई घरों में लोग सो चुके थे और पानी सड़कों पर बह रहा था। उन्होंने लोगों को जगाया। क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की कि इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक समय निर्धारित नहीं है, कभी सुबह तो कभी दोपहर में और कभी रात में पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में लोग ठीक से सो तक नहीं पाते हैं।

वैशाली नगर ईदगाह रोड क्षेत्र में रात में पानी भरते लोग। देर रात सप्लाई होने से सड़कों पर बह गया पानी।

कम प्रेशर से आ रहा पानी |लोगों की शिकायत है कि पानी का प्रेशर भी बहुत कम आता है। आधे से पौने घंटे तक सप्लाई खोली जाती है, लेकिन कम प्रेशर के कारण पर्याप्त पानी नहीं आ पाता। लोगों को मजबूरन टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है। गरीब परिवारों को पानी के लिए इधर-उदर भटकना पड़ता है।

जल मित्र ने ठीक करवाया लीकेज

वैशाली नगर छतरी योजना में लंबे समय से लीकेज के चलते हजारों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा था। शनिवार को भास्कर के जल मित्र सुरेश कृपलानी की सूचना पर जलदाय विभाग का कर्मचारी मौके पर पहुंचा और लीकेज को ठीक किया। यहां पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण उससे जुड़े घरों में कम प्रेशर से पानी पहुंच रहा था।

खबरें और भी हैं...