पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • ज्ञानम की आेर से ‘परिंदों का घरौंदा’ समर कैंप 21 से

ज्ञानम की आेर से ‘परिंदों का घरौंदा’ समर कैंप 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | ज्ञानम एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की आेर से सोमवार 21 मई को कच्ची बस्ती के बच्चों के लिए “परिंदों का घरौंदा’ समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। लगातार तीसरे साल आयोजित इस तरह के अनोखे समर कैंप में इस बार बच्चों को ड्राइंग व पेंटिंग्स के साथ परिंडे आैर कुल्हड़ पर पेंटिंग्स कर उसे आकर्षक बनाने की कला सिखाई जाएगी। यही नहीं बच्चों को आर्ट एंड क्रॉफ्ट आैर डांस भी सिखाया जाएगा। समर कैंप का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे अजमेर रेंज की आईजी मालिनी अग्रवाल करेंगी।

ज्ञानम एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा अलका गोधा ने बताया कि लोहागल स्थित कैप्टेन फार्म में आयोजित कैंप में झलकारी, रातीडांग, ईदगाह आैर चौपाटी के सामने स्थित कच्चे घरों में रहने वाले 100 से अधिक बच्चे शामिल होंगे। सोसायटी की आेर से इन बच्चों को नियमित डे-केयर सेंटर पर शिक्षित किया जा रहा है ताकि यह बच्चे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इन बच्चों के हुनर को तराशने की लिए 21 मई से 26 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में राशि जैन बच्चों को ड्राइंग व पेंटिंग्स आैर परिंडा व कुल्हड़ पेंटिंग्स के गुर सिखाएंगी। जबकि स्मिता आेझा बच्चों को आर्ट एंड क्रॉफ्ट आैर डांस सिखाएंगी। कैंप का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आईजी अजमेर रेंज मालिनी अग्रवाल करेंगी। गोधा ने बताया कि ज्ञानम शहर के ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है जो आर्थिक तंगी का शिकार होकर पढ़ने आैर खेलने-कूदने की उम्र में कचरा बीनने आैर बालश्रम करने के लिए मजबूर हैं।

खबरें और भी हैं...