पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो आवासों की मंजूरी मिली, चार की बाकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|आखिरकार हाउसिंग बोर्ड को वैशाली नगर में दो आवासों को बेचने की स्वीकृति मिल गई है, लेकिन अभी चार आवासों की स्वीकृति मिलना शेष है। हाउसिंग बोर्ड ने वैशाली नगर में विभिन्न श्रेणी के 6 आवासों की नीलामी की थी। नीलामी में तीन करोड़ रुपए से अधिक आय हुई थी। नियमानुसार सफल आवेदकों को नीलामी होने के 48 घंटे के भीतर 25 प्रतिशत राशि जमा करानी थी। शेष 75 प्रतिशत राशि बोर्ड के नोटिस एक माह भीतर जमा करानी थी। बोर्ड ने 25 प्रतिशत राशि जमा करने के बाद मुख्यालय से स्वीकृति मांगी थी, लेकिन नहीं मिलने की वजह से बोर्ड को शेष 75 प्रतिशत राशि वसूलने में अड़चन आ रही थी। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त ने दो आवासों की स्वीकृति दे दी है। मालूम हो कि उपायुक्त को 50 लाख रुपए तक का अधिकार है। दो आवासों की कीमत 50 लाख से कम थी। इस संबंध में बोर्ड के आवासीय अभियंता एके लखोटिया ने बताया कि मोहरबंद निविदा खोलते समय उपायुक्त स्वयं भी मौजूद थे। दो आवासों को शेष 75 प्रतिशत राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...