अजमेर| राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद का जिला अधिवेशन 20 मई को राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक स्कूल में राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद का जिला अधिवेशन 20 मई को सुबह 10 बजे सिविल लाइन स्थित जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू होगा। मुख्य अतिथि भागवत सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मुख्य वक्ता सुनील दत्त जैन महानगर संघ चालक आरएसएस, विशिष्ट अतिथि कश्मीर सिंह अध्यक्ष राजस्थान पेंशनर समाज, अध्यक्षता अनूप सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद मौजूद रहेंगे।
जिला अधिवेशन पूर्व तैयारी बैठक संपन्न: जिला अधिवेशन सुगम संचालन व सफलता के लिए अंतिम तैयारी बैठक जवाहर स्कूल सभागार में हुई। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के 20 मई को राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक स्कूल में होगी। जिला मंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि संपन्न बैठक में स्वागत समिति व मंच सज्जा प्रभारी सुनीता यादव, जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा, भोजन व्यवस्था अशोक केशव आनी, अनुशासन प्रभारी लक्ष्मण सिंह गौड़, बैठक व्यवस्था गजेंद्र सिंह राठौड़ व अन्य ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की। वहीं अधिवेशन की सफलता के लिए आए सभी सुझावों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा, उपाध्याय लक्ष्मण दास तुनगरिया, मिश्री लाल, राजकुमार सावलानी , भगवान दास आबननी, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।