सिंधी पारिवारिक फिल्म वरदान का निशुल्क प्रदर्शन शुरू
अजमेर|सिंधी संगीत समिति की ओर से मृदंग सिनेमा में शुक्रवार सुबह सिंधी पारिवारिक फिल्म वरदान का निशुल्क प्रदर्शन शुरू किया गया। इस मौके पर अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने कहा कि सिंधी अकादमी सिंधी भाषा के विकास के लिए कृत संकल्पित है। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने फिल्म को प्रेरणाप्रद बताया। दीप प्रज्ज्वलन स्वामी ओम प्रकाश एवं महंत नारी दादा ने किया। यह फिल्म 13 से 19 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे के एक शो में निशुल्क दिखाई जाएगी। फिल्म के कलाकार कमल वरदानी ने बताया कि पिक्चर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है।