विकास कार्यशाला जयपुर में 15 को
अजमेर| क्षत्रिय कुमावत समाज महिला मंडल के तत्वावधान में 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से टोंक रोड स्थित होटल थीम जयपुर में क्षत्रिय कार्यशाला होगी। जिला अध्यक्ष सीमा कुमावत ने बताया कि कार्यशाला में समाज के युवाओं में राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में लीडरशिप विकास के बारे में चिंतन, मनन किया जाएगा। कार्यशाला को लेकर समाज बंधु व मातृशक्ति, युवा शक्ति सामूहिक रूप से कुमावत समाजवासियों से जनसंपर्क किया जा रहा है। अजमेर जिले से भी समाजबंधु इस कार्यशाला में भाग लेंगे।