पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खादिमों ने मनाया जद्दे अमजदों का उर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|सूफी संत ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिमों ने शुक्रवार को अपने जद्दे अमजदों का उर्स मनाया। सैयद जादगान और शेखजादगान ने अलग-अलग जुलूस निकालकर दरगाह में स्थित मजारों पर चादरें पेश की। सैयद जादगान के जद्दे अमजद सैयद फखरूद्दीन गुर्देजी और शेखजादगान के जद्दे अमजद हजरत शेखुल मशायख, सैयद मोहम्मद यादगार चिश्ती सुल्तान सब्जवारी का उर्स मनाया। अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने बताया कि अंजुमन की ओर से असर की नमाज के बाद नसीम मियांजी के मकान से जुलूस के रूप में चादर दरगाह शरीफ लाई गई और सूफियान कलामों के बीच चादर पेश की गई।

खबरें और भी हैं...