पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निशुल्क जांच शिविर में 156 महिलाएं लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|लॉयनेस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के तहत धोलाभाटा स्थित आयु शक्ति लेडीज फिटनेस जिम पर दो दिवसीय निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा, मोटापा नियंत्रण, मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर में 156 महिलाएं लाभान्वित हुई। यह शिविर शनिवार को भी होगा। मुख्य अतिथि लॉयनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष आभा गांधी रहीं। संयोजक वंदना आर्य ने बताया कि डायबिटॉलॉजिस्ट डॉ. सतीश शर्मा ने मधुमेह के लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी। एक्युप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. महेश अग्रवाल ने एक्युप्रेशर विधि से इलाज किया। रैकी विशेषज्ञ डॉ. हीरादेवी सोनी, योगा विशेषज्ञ वीना उप्पल, डॉ. सतीश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। सुरेंद्र बाला शर्मा के अनुसार शिविर में ऑन स्पॉट शुगर की निशुल्क जांच की गई।

खबरें और भी हैं...