अधिकारियों को भेंट की हार्टफुलनेस पुस्तक
अजमेर|हार्टफुलनेस संस्थान के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल द्वारा लिखित व्यक्तित्व निर्माण की पुस्तक हार्टफुलनेस शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट की गई। संस्थान के अजमेर केन्द्र प्रभारी शैलेष गौड़ ने बताया कि यह पुस्तक जीवन को समग्र सकारात्मक दिशा देने में उपयोगी है। पुस्तक अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, महानिरीक्षक पुलिस मालिनी अग्रवाल, जिला कलेक्टर गौरव गोयल आैर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह को प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में सरल भाषा में ध्यान योग के बारे में बताया गया है। इस संस्थान द्वारा निशुल्क ध्यान करना सिखाया जाता है। इस संस्थान से करीब 130 देशों के नागरिक ध्यान योग द्वारा लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर भगवान सहाय शर्मा, डॉ. महेंद्र चौधरी, अमिन्दर कौर मैक आैर प्रेमलता गहलोत उपस्थित थे।