सिंध सारस्वत ब्राह्मण मंडल के शर्मा अध्यक्ष
अजमेर| सिंध सारस्वत ब्राह्मण मंडल जिला अजमेर के दूसरे वर्ष के चुनाव, चुनाव अधिकारी पंडित विनोद श्रंगी व सहयोगियों द्वारा संपन्न हुई। जिसमें दूसरी बार पंडित घनश्यामदास शर्मा संरक्षक, पंडित कन्हैयालाल शर्मा अध्यक्ष, पंडित रामेशलाल शर्मा उपाध्यक्ष, पंडित श्याम सुंदर शर्मा सचिव, पंडित एचसी शर्मा कोषाध्यक्ष, पंडित संजय शर्मा मीडिया प्रभारी चुने गए।