पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • माहेश्वरी महिला मंडल का वार्षिकोत्सव मनाया

माहेश्वरी महिला मंडल का वार्षिकोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|माहेश्वरी महिला मंडल का वार्षिकोत्सव बुधवार शाम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल वैशाली नगर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष रश्मि हेड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम दास्ताने मुहब्बत थीम पर था जिसमें कुछ पुरानी अमर प्रेम कथा जैसे राधा-कृष्ण, डोला-मारू, हीर-रांझा, बाजीराव-मस्तानी, देवदास-पारो आदि की प्रेम कहानियों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मंडल सचिव सुधा मालू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य राजस्थान प्रादेशिक महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता राधड़, सुनीता नवाल व चन्द्रा बूब थे। इस मौके पर प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंडल सदस्य प्रभा लखोटिया, सीमा मालू, शोभा बाहेती, इंदु राठी, अर्चना भूतड़ा, रश्मि मंत्री आदि उपस्थिति रहे।

खबरें और भी हैं...