सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलकी सिंधी संस्कृति
सिंधु धारा संगीत समिति की ओर से शुक्रवार शाम सूचना केंद्र में सिंधी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सिंधी गीत संगीत एवं भजनों के कार्यक्रम हुए। विख्यात कलाकार राम खूबचंदानी नम बुध कंवरराम प्यारा..,मंघाराम भिरयानी ने साई कंवरराम तुहिंजी महर..., गिरीश जेसवानी ने लाल मुहिंजी पत रखजा भला झुलेलाल.., अरुण तिलोकानी, जमना देवी ने हिन जनम हुन जनम, अनिता शिवनानी ने नाले..., निर्मला लख्यानी ने पेरे पवंदी सान अला चवंदी सान..., कंचन ने खडी कोया कोयर हल्यो आ कंवर.. सहित कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
समिति प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिंध के महान संत भगत कंवरराम की 133वीं जयंती और सिंधी भाषा तस्लीमी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सिन्धू धारा संगीत समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी गोपाल शाहनी ने की। संयोजक मंघाराम भिरयानी ने सिन्धी भजन गीत तथा सिन्धी चुटकुले सुनाकर लोटपोट किया। उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी ने बताया कि कार्यक्रम में लक्की ड्रा के विजेताओं को ईनाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दिलीप बिनयानी, भीष्म बदलानी,रमेश लालवानी, दीपक हासानी, रश्मि महेश हिंगोरानी, तेजाबना आसवानी, हरीश आडवानी को सम्मानित किया गया।
सिंधु धारा संगीत समिति की ओर से सूचना केंद्र में कार्यक्रम।