पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 दिन की बच्ची काे डायलिसिस कर दिया नया जीवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सी-ब्लाक, पंचशील स्थित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी एंड रिसर्च सेंटर के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोहम्मद अजीज ने सालाकोट पाली निवासी 7 दिन की परी पुत्री रेहाना बेगम एवं फारूख खान को डायलिसिस के जरिए नया जीवन दिया। हाॅेस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. उत्तम सिंह बडगूजर ने बताया कि बच्ची 5 अप्रैल शाम आपातकालीन में भर्ती हुई थी, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ.एम. अजीज ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए तुरंत एनआईसीयू में भर्ती किया। बच्ची का 3 दिन डायलिसिस किया। बच्ची अब स्वस्थ है और उसने दूध भी पीना शुरू कर दिया है। बच्ची के माता-पिता व उनके परिजन बच्ची की बेहतर स्थिति को देखकर संतुष्ट हैं।

खबरें और भी हैं...