पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • कठुआ और उन्नाव में हुए दुराचार कांड के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कठुआ और उन्नाव में हुए दुराचार कांड के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उन्नाव और कठुआ दुराचार कांड के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय गांधी भवन पर कैंडल मार्च का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर शांतिप्रिय तरीके से विरोध प्रकट करते हुए सरकार पर दुराचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों की मांग है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे वह विधायक ही क्यों न हो।

इस मौके पर अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के नेताओं से बेटी को छिपाना पड़ रहा है और भाजपा का बेटी बचाओ नारा निष्फल साबित हो चुका है। बीजेपी सरकार के नेता दुराचारियों को संरक्षण दे रही है। जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर सीएम तक उनकी आंखों के सामने हो रहे अपराधों पर चुप हैं, जो निंदनीय है। साफ है कि बेटी बचाओ, बीजेपी के लिए एक नारा मात्र है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यूपी के उन्नाव जिले से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को वहां की भाजपा सरकार बचाने में लगी हुई है यह सत्ता का दुरुपयोग है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की वास्तविकता यह है कि जब पीड़िता ने मुख्‍यमंत्री कार्यालय के बाहर कार्रवाई की अपील की तो उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पिता को पुलिस हिरासत में बेरहमी से पीटा गया और उनकी मौत हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ दुराचार के आरोपी विधायक को बचा रहे हैं।

कैंडल मार्च में कैलाश झालीवाल ,कमल बाकोलिया,प्रताप यादव,प्रमिला कौशिक, अमोलक सिंह छाबड़ा, गुलाम मुस्तफा, गिरधर तेजवानी, दीपक हासानी, बलराम शर्मा,विपिन बैसिल,श्याम प्रजापति, अंकुर त्यागी,सुकेश कांकरिया, नौरत गुर्जर,महेश चौहान,अतुल माहेश्वरी, विकास अग्रवाल, चंदन सिंह निर्मल बेरवाल द्रोपदी कोली, शैलेंद्र अग्रवाल, हरिप्रसाद जाटव, सबा खान, सोनल मौर्य, रवि शर्मा, रागिनी चतुर्वेदी, अभिलाषा विश्नोई, मंजू बलाई, रश्मि हिंगोरानी, दीनदयाल शर्मा, कैलाश कोमल,श्रवण टोनी,यासिर चिश्ती,शिव बंसल, मनोज कंजर,सागर मीणा,इमरान सिद्दीकी, मनीष शर्मा, सुनील केन, रेखा पिंगोलिया, कीर्ति हाड़ा,,नीरज यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।

श्री आजाद युवा सेना के बैनर तले छात्रा छात्राओं ने पंकज कुलियाना के नेतृत्व में रीजनल कॉलेज चौराहा से लेकर वैशाली नगर नई चौपाटी तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद नई चौपाटी पर पहुंचकर आसिफ की फोटो पर पुष्पाजंलि अर्पित करके उसे श्रद्धांजलि दी। पंकज सिंह कुलवानिया ने कहा कि इन हवस के भेडिय़ों को फांसी की सजा होनी चाहिए,

दुराचार की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...