पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • सेवादल ने लगाया अवैध निर्माण को संरक्षण का आरोप

सेवादल ने लगाया अवैध निर्माण को संरक्षण का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कलेक्टर गौरव गोयल को एक ज्ञापन देकर कवंडसपुरा में हो रहे अवैध निर्माण को संरक्षण की शिकायत की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम अधिकारियों की मिली भगत से न्यू कवंडसपुरा मदार गेट में सड़क पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। निर्माण करने वाले ने आवासीय की आड़ में वाणिज्यिक निर्माण कर सड़क पर भी कब्जा कर लिया है। अवैध निर्माण के लिए टेलीफोन के पोल को लगभग 8 फीट दूर खिसका दिया है तथा वहां लगे हैण्डपंप को भी अवैध रूप से ढंक दिया है। दस फीट गहरा तहखाना भी बना दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अग्रवाल के साथ देशराज मेहरा, अशोक सुकरिया, नरेश मुदगल आरिफ खान, कमल कृपलानी व अमर देतवाल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...