पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अजमेर कारखाना समूह में रेल सप्ताह के तहत श्रेष्ठ कर्मचारियों का सम्मान

अजमेर कारखाना समूह में रेल सप्ताह के तहत श्रेष्ठ कर्मचारियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अजमेर कारखाना समूह द्वारा 63वां रेल सप्ताह समारोह सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट, अजमेर में मुख्य कारखाना प्रबन्धक आर.के.मूंदड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया। कारखाना समूह के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। समारोह में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण द्वारा वर्ष भर में श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों के बारे में जानकारी दी गई। समारोह के दौरान लोको कारखाना, कैरिज कारखाना, विद्युत कारखाना, भण्डार विभाग एवं कार्मिक विभाग के कुल 203 कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक पुरस्कार मुख्य कारखाना प्रबन्धक आरके मूंदडा द्वारा दिए गए। कैरिज कारखाना को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट वर्कशॉप शील्ड प्रदान की गई है एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, सहा.कारखाना प्रबन्धक, विकास अग्रवाल, वरि.अनु.इन्जीनियर दीपक मौर्य एवं फिटर कु. प्रियंका रोज मैसी को महाप्रबन्धक स्तर पर सम्मानित किया गया जिन्हें मुख्य कारखाना प्रबन्धक द्वारा समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही जोनल स्तर से प्राप्त सर्वश्रेष्ठ कार्यशाला शील्ड लोको कारखाना, नव परिवर्तन शील्ड कैरिज कारखाना, भण्डार डिपो शील्ड, कैरिज भण्डार डिपो को भी मुख्य कारखाना प्रबन्धक द्वारा समारोह में सम्बन्धित उप मुख्य यांत्रिक इन्जीनियर एवं वरि.सामग्री प्रबन्धक को उक्त शील्ड प्रदान की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

खबरें और भी हैं...