पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम के नाम मंत्रियों को सौंपा मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ कांतिकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांग-पत्र भाजपा पदाधिकारियों को साैंपा। जिलाध्यक्ष शर्मा के अनुसार अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा अजमेर के अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर उपवास कार्यक्रम के दौरान स्मारक स्थित पांडाल में बीजेपी पदाधिकारियों के बीच जाकर कर्मचारियों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (राज्यसभा सदस्य) भूपेंद्र यादव, मंत्री अनिता भदेल, मंत्री वासुदेव देवनानी, मेयर धर्मेंद्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा तथा जिले के सभी विधायकों के समक्ष उन्हें कर्मचारियों की मांगों के 12 सूत्री मांग-पत्र सौंपे। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा, संगठन महासचिव गुलाब सिंह भाटी, प्रवक्ता दिनेश शर्मा क्षेत्रीय मंत्री हरीश ओजवानी, हरीशंकर रैगर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...