पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राज्यस्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आज से

राज्यस्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेर जिला शतरंज संघ द्वारा राजस्थान राज्य में सर्वप्रथम आयोजित रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 14 व 15 अप्रेल को सूचना केंद्र अजमेर में आयोजित की जाएगी। जिला शतरंज संघ अध्यक्ष गोविंद गर्ग ने बताया कि सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित इस ओपन शतरंज प्रतियोगिता जिले सहित संपूर्ण राज्य से लगभग 100 खिलाडिय़ों के आने की संभावना है। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम 4 रहने वाले खिलाडी आगामी 2 मई से अहमदाबाद, गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय ओपन रैपिड एवं ब्लिट्ज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन सचिव दीपक छत्री, मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आरबिटर अथर अब्बास, प्रतियोगिता निदेशक दिनेश सेठी एवं अन्य निर्णायक संजय तायल, धर्मराज यादव, पंकज शर्मा एवं कमलेश तायल होंगे।

खबरें और भी हैं...