पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक भवन कामधेनु सेना की बैठक हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवणराम विश्नोई ने अजमेर जिला टीम का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष हीरासिंह रावत, जिला प्रभारी मदनलाल गुर्जर ने तहसील अध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी भी बनाए। इस मौके पर कार्यालय नागौर से सवाईसिंह देवड़ा, श्रवणराय सैन, कैलाश इनाणिया, प्रवीण विश्नोई सहित कई कामधेनु सेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर में फैल रह प्लास्टिक के उपयोग का बंद करने सहित शहरों में घूम रहे लावारिस गोवंश को गोशालाओं में भेजकर उनका संरक्षण करें। इस मौके पर बूंदी जिले से आए जिलाध्यक्ष छतर सिंह राठौर ने गोवंश की तस्करी पर रोक लगाने पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...