जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना ही कर्त्तव्य : वर्मा
अजमेर| लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से अजमेर का स्लम एरिया पीली खान में चल रही रही आंगनबाड़ी में 21 बच्चों को क्लब के संभागीय अध्यक्ष शशिकांत वर्मा ने ड्रेस वितरित की।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों विशेषकर आंगनवाड़ी राजकीय विद्यालय आदि के बच्चों तक सेवा पहुंचाना ही लायंस का प्रमुख कार्य है। क्लब अध्यक्ष अतुलकुमार विजयवर्गीय ने बताया कि आंगनबाड़ी के बच्चों को गणवेश के अलावा उनके शारीरिक विकास के लिए खेलकूद सामग्री की गई। इस सेवाकार्य में राकेश पालीवाल, क्लब अध्यक्ष अतुलकुमार विजयवर्गीय व अतुल मधु पाटनी का सहयोग रहा। इस अवसर पर खुशी परियोजना की टीम की अधिकारी ललिता रावत मौजूद रहीं।