पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैन्युअल स्कैवेंजर्स में नहीं ली रुचि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| मैन्युअल स्कैवेन्जर्स अधिनियम 2013 के तहत अजमेर नगर निगम परिसर में आयोजित पुष्कर नगर पालिका के दो दिवसीय शिविर में एक भी व्यक्ति ने मैन्युअल स्कैवेंजर्स के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। पालिका के अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार अजमेर जिले में मैन्युअल स्कैवेंजर्स का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान मैन्युअल स्कैवेन्जर्स अधिनियम 2013 के तहत पुष्कर पालिका क्षेत्र से मैन्युअल स्कैवेंजर्स में लगे व्यक्तियों की पहचान करने के लिए गुरुवार व शुक्रवार को अजमेर नगर निगम परिसर में दो दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एक भी व्यक्ति ने मैन्युअल स्कवैंजर्स के लिए दावा प्रस्तुत नहीं किया।

खबरें और भी हैं...