पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक संध्या में झलका देश प्रेम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पुलिस जवानों और कलाकारों ने देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईजी मालिनी अग्रवाल, एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस के जवानों ने कार्यक्रम में कई बार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

सांस्कृतिक संध्या में महिला पुलिस कर्मियों की टीम और पुलिस कर्मियों के बच्चों की प्रस्तुति मनमोहक थी। बीएसएफ जवानों ने जोशीले अंदाज में प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया था। विदेशी कलाकारों की टीम ने कथक नृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। एसपी राजेन्द्र सिंह के अनुसार कार्यक्रम में पुलिस जवान, उनके परिजन, हाडी रानी बटालियन के जवान, जीआरपी और किशनगढ़ पीटीएस के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस दिवस के दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 13 अप्रेल से 15 अप्रैल तक पुलिस थाने और चौकियों में स्वच्छता अभियान और 16 अप्रैल को पुलिस जवानों की परेड और प्रदर्शनी आयोजित होगी। प्रदर्शनी में थाना पुलिस के उत्कृष्ट कामकाज और नवाचार को दर्शाया जाएगा। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पुलिस जवानों के बच्चों को भी प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...