पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैशाखी पर शबद कीर्तन से संगत निहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. बैसाखी पर्व के अवसर पर शनिवार को रेलवे इंस्टीट्यूट में खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर लुधियाना और अमृतसर से आए रागी जत्थे ने गुरु महाराज के शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। शहर से सिख समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने शबद कीर्तन सुने। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। राजू वालिया, मंजीत सलूजा, कुलवंत कोचर, राजू सलूजा, कुलदीप दुआ ने संगत में आए लोगों का आभार जताया।

मेरवाड़ा स्टेट में बैसाखी मेला आज
मेरवाड़ा स्टेट भागचंद की कोठी पर अजमेर सिख यूथ फैडरेशन एवं राजस्थान पंजाबी महासभा की ओर से 15 अप्रैल को शाम 7 से रात 10 बजे तक बैसाखी मेला भरेगा। इसमें दिल्ली के दलजीत सिंह भांगड़ा पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समाज का रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में रेलवे डीआरएम पुनीत चावला, नितिन ब्लग्गन डीआईजी जयपुर एवं मालिनी अग्रवाल आईजी अजमेर तथा मेयर धर्मेंद्र गहलोत विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। राजेंद्र सिंह चौधरी एसपी अजमेर तथा हिमांशु गुप्ता आयुक्त नगर निगम सहित कई अधिकारी शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...